सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न होने के बाद गुरुवार से जिले के दो केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की काम शुरू हो गया है। 8 मार्च तक इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए सुपौल हाई स्कूल और हजारी प्लस-2 हाई स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन को लेकर जिला प्रशासन की और से कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी परीक्षक सहित मूल्यांकन केंद्र मे तैनात सभी कर्मी और अधिकारी सुबह 8 बजे तक केंद्र में प्रवेश करेंगे। 9 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन किया जाएगा। अगर निर्धारित समय में मूल्यांकन पूर्ण नहीं होता है तो 6 बजे तक मूल्यांकन काम चल सकता है। मूल्यांकन केंद्र में किसी भी अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके लिए केंद्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.