भागलपुर, सितम्बर 29 -- सुपौल। जिले में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए हैं। खासकर सुपौल का प्रसिद्ध घोरयारी दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ रही है। दूसरी ओर, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा के निर्देश पर नगर परिषद सुपौल ने इस अवसर पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद सिंह स्वयं विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि सभी पंडालों और पूरे शहर में स्वच्छता बनाए रखी जाए। कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं और आमजनों से अपील की कि पूजा सामग्री को नदी- में न फेंके। इसके लिए नगर परिषद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.