सुपौल, अप्रैल 4 -- सरायगढ़। प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार की रात चोरों ने फोटो स्टेट दुकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर सहित 50 हजार से अधिक के सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार सरायगढ़ वार्ड 15 निवासी शिवकुमार मुखिया ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन कहा गया है कि बुधवार की शाम लगभग साढ़े सात शिवकुमार मुखिया दुकान बंद कर घर सोने चला गया। गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा दुकान का ताला टूटा है। दुकान के अंदर जाने पर कम्प्यूटर, प्रिंटर और 1500 रुपए नगद गायब मिले। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.