सुपौल, मार्च 18 -- किशनपुर। सप्ताहिक हाट परिसर में सोमवार को दो लोगों ने एक ज्वेलरी के दुकान में ठगी करते हुए 10 लाख का ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पीड़ित संजय स्वर्णकार ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा कि सोमवार को अपने पुत्र को दुकान पर बैठाकर घर खाना खाने चले गए। इसी दौरान सोमवार दो व्यक्ति आए और किसी अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर जेवरात दिखाने को कहा। इसके बाद पुत्र को उलझाते हुए दस लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.