सुपौल, अप्रैल 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गोविंदपुर पंचायत के घटहा वार्ड 11 में गुरुवार की शाम आग को बुझाने गए दमकल कर्मियों के साथ उपद्रवियों द्वारा मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें बीस लोगों को आरोपी बनाया गया है। गुरुवार की दोपहर वार्ड 11 निवासी मो. मजीद के घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पछिया हवा चलने के कारण आग देखते देखते ही 12 परिवार के 23 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों के कारण लोगों को आग बुझाने की हम्मित नहीं हो रही है। लोगों ने थाना को फोन कर घटना की सूचना दी। प्रतापगंज थाना की दमकल खराब होने के कारण थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने वीरपुर और भीमपुर थाना को दमकल भेजने को कहा। वीरपुर दमकल के कर्मचारी सिमराही में होने के कारण कुछ विलम्ब से घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर भीड़ जमा थी। इसमें से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.