सुपौल, फरवरी 15 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार स्थित शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई दी। जहां सैकड़ों की संख्या में कन्या एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। अहले सुबह से हीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष से थरबिट्टा बाजार की गलियां गूंजायमान रहीं। श्रद्धालुओं ने निर्धारित मार्गों से होते हुए पवित्र जल स्रोत से जल भरकर पुनः मंदिर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.