सुपौल, जनवरी 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज बाजार में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की खुलेआम बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को मेलाग्राउंड रोड स्थित एक बड़े किराना स्टोर में प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक कुमार के निर्देश पर मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) नेहा कुमारी द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान चुन्नी लाल अग्रवाल के किराना स्टोर में कुल 52 प्रकार की खाद्य एवं अन्य उपभोक्ता सामग्रियों की मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी तिथि की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में 11 ऐसे उत्पाद पाए गए, जिनके पैकेट पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट अंकित थी और न ही एक्सपायरी डेट। इनमें स्पेशल स्वीट्स, सोनपापड़ी, हर्षिका सेवइया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.