सुपौल, जनवरी 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नववर्ष 2026 जिले के लिए प्रशासनिक ढांचे के सशक्तीकरण का साल साबित हो रहा है। जिले के महत्वपूर्ण प्रखंड त्रिवेणीगंज को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए प्रखंड भवन की बड़ी सौगात मिली है। इससे न सिर्फ सरकारी कामकाज को गति मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, वहीं दूसरी ओर आम जनता का समय और श्रम भी बचेगा। भारत-नेपाल सीमावर्ती अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित है और करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले इस त्रिवेणीगंज प्रखंड के लोगों को नववर्ष 2026 में बड़ी राहत मिली है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्तावित स्थल पर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.