सुपौल, जनवरी 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को गणपतगंज क्रिकेट लीग-2026 का तीसरा रोमांचक मुकाबला त्रिवेणीगंज और हटवरिया टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में त्रिवेणीगंज ने हटवरिया को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिवेणीगंज की टीम 17वें ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने से बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। हटवरिया के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी से नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। वही दूसरी जवाब में 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हटवरिया की टीम ने संयम और आक्रामकता का अच्छा संतुलन दिखाया। हालांकि, त्रिवेणीगंज की आक्रामक गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं पाए और 20वें ओवर में पूरी टीम ऑल आउ...