सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी को जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान निर्मली प्रखंड क्षेत्र के हरियाही पंचायत अंतर्गत जरौली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार शाम निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने चयनित स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स...