सुपौल, जनवरी 5 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और तेज उत्तर-पछुआ हवा के प्रभाव से सोमवार दोपहर बाद गलन बढ़ने से शीत दिवस की स्थिति बन गई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह घना कोहरा और ठंड में इजाफा होगा। मंगलवार के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले सुबह विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाने से कोहरा कम था। सुबह दृश्यता नौ सौ मीटर दर्ज थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे हल्की धूप निकली थी लेकिन करीब सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण वातावरण गर्म नहीं हो सका। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.6 और रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.