भागलपुर, अप्रैल 26 -- त्रिवेणीगंज । निज संवाददाता मुख्यालय सहित प्रखंड की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी हाई स्पीड में चलाए जा रहे हैं। लग्न के इस मौसम में सभी को जल्दी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ लग रही है। ऐसे में हाई स्पीड से वाहन परिचालन करने पर लोगों में दुर्घटना होने का भय बना रह रहा है। अगर ट्रक खाली भी है तो उसकी स्पीड कम नहीं होती। हाइवा, डंपर व ट्रैक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बालू लदे वाहन की स्पीड देख सकते हैं। ट्रैक्टर चालक जब गाना बजाते तेज रफ्तार से वाहन लेकर चलते हैं तो आसपास के लोग दूर से ही किनारा हो जाते हैं। क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जबकि इसको लेकर समय-समय पर आमजनों व चालकों को जागरूक किया जाता है। बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.