सुपौल, फरवरी 4 -- पिपरा, एक संवाददाता। पूर्णिया और अररिया के पूर्व सिविल सर्जन सह प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्द्र नारायण की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव कटैया, पिपरा प्रखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उनके छोटे भाई, पूर्व सांसद सह भाजपा नेता विश्व मोहन कुमार ने अपने बड़े भाई को स्मरण करते हुए कहा कि पिता के देहांत के बाद उन्हें अपने भाई का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि डॉ. इन्द्र नारायण के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वे विधायक, मंत्री और सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचे। उन...