सुपौल, दिसम्बर 3 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने डेढ़ किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम को जदिया पंचायत के वार्ड 15 तेलीयारी टोला के पास हुई इस छापामारी के संबंध में बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर चोरी छिपे मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है।जब पुलिस ने वहां छापामारी की तो वहां से सफलता हाथ लगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नंद किशोर नंदन ने बताया कि पुलिस ने वार्ड 15 में छापामारी कर दीप नारायण मंडल के आवासीय परिसर में पलंग के नीचे से उक्त डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की त...