सुपौल, अगस्त 10 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की कटैया माहे पंचायत वार्ड 15 में शनिवार को एक वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान ललित यादव (67 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ललित यादव शनिवार सुबह एक झीलनुमा गड्ढे में पाट की फसल को पानी में डालकर उसपर मिट्टी डालने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गये। इस दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लोटने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। मृतक को सात पुत्री है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी लीला देवी अपने पति के शव से लिपटकर बदहवाश हो जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...