सुपौल, फरवरी 9 -- राघोपुर (एक प्रतिनिधि)। राघोपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय में सोमवार सुबह जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण ने हड़कंप मचा दिया। करीब 10:30 बजे पहुंचे डीएम ने कार्यालय की अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने न केवल कार्यालय के कामकाज का जायजा लिया बल्कि प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने पाया कि भवन निर्माण में अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है। मौके पर मौजूद सीमेंट बैग का स्कैन न होना सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर रहा था। डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में भवन निर्माण उनकी व्यक्तिगत निगरानी में ही हो। साथ ही कार्यपालक अभियंता को तकनीकी जांच के लिए मौके पर उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.