सुपौल, फरवरी 6 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित राजकीयकृत बबुजन विश्वेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा की व्यवस्था, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण संचालन का जायजा लिया। डीएम ने परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षक को परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं अन्य आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.