भागलपुर, फरवरी 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड में सोमवार को सुबह 10:30 बजे सुपौल के जिलाधिकारी (डीएम) सावन कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय राघोपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के सभी विभागों का गहनता से जायजा लिया। जहां डीएम ने राघोपुर ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जांच के आदेश दिए। सीमेंट की गुणवत्ता जांचने के लिए स्कैन न होने पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने बीडीओ और सीओ को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी उपस्थिति में ही भवन निर्माण का कार्य कराएं। वही डीएम ने आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर, प्रखंड कार्यालय और अन्य अंचल कार्यालय के सभी विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.