सुपौल, जनवरी 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि । कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने गुरुवार को राघोपुर थाना पहुंचकर बीते 16 जुलाई 2025 को हुए सनसनीखेज प्रिंस हत्याकांड की जांच की। इस दौरान उनके साथ सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार भी उपस्थित रहे। डीआईजी का यह दौरा राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर वार्ड 4 में बीते16 जुलाई 2025 को हुए प्रिंस हत्याकांड की गहन जांच के उद्देश्य से हुआ। निरीक्षण के दौरान डीआईजी कुमार आशीष ने मृतक प्रिंस के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने परिजनों से घटना से जुड़ी हर जानकारी साझा करने को कहा और पुलिस की ओर से निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। बताया गया कि मृतक प्रिंस के परिज...