भागलपुर, जनवरी 28 -- सुपौल। जिले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक धूप नहीं निकली है। ठंड की कनकनी से राहत नहीं मिली है। पछुआ हवा से आमजन परेशान है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता दिख रहा है। तापमान 10 डिग्री तक बने रहने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रवि फसल के लिए समय फायदेमंद है। साग-सब्जियों को लाभ मिल रहा है। उधर, तापमान लुढ़कने के कारण विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.