भागलपुर, मई 20 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 27 मछली मार्केट के समीप मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि भीमनगर थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार (20 वर्ष) पिता श्रवण सादा एक बाइक से किसी काम को लेकर सरायगढ़ गए थे। वापस लौटने के क्रम में सिमराही मछली मार्केट के पास एक ट्रक ने उसे साइड से ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.