भागलपुर, फरवरी 24 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददता। सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक पर सोमवार देर रात बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 'मां ज्वेलर्स' का शटर अलगाकर बदमाश दुकान में घुसे और लॉकर ही उठाकर ले गए। करीब 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले जाकर लॉकर को काटा और उसमें रखे सोना-चांदी व नकदी समेत 22 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार अल सुबह तब हुई जब मकान मालिक आनंद चौधरी ने मॉर्निंग वॉक से लौटते समय दुकान का शटर उखड़ा देखा। उन्होंने तुरंत रामदत्तपट्टी के घुरघुर चौक निवासी आभूषण कारोबारी चंदन स्वर्णकार को सूचना दी। दुकान पर पहुंचने पर लॉकर गायब मिला और अंदर का सारा कीमती सामान साफ था। चंदन स्वर्णकार ने बताया कि लॉकर में 100 ग्राम से अधिक सोना, करीब 8 किलो चांदी, तीन लाख रुपये नकद और ग्राहकों के...