सुपौल, दिसम्बर 16 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस क्रम में 2025-2028 तक के लिए अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान बड़े पैमाने पर चलाने की बात कही। बैठक में पिपरा विधायक रामबिलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी सरदार, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जिला प्रभारी रामबाबू कुशवाहा, किसन मंडल, नंद किशोर सिंह, हरे कांत झा, रामदेव कामत, जुगल किशोर अग्रवाल, रामचंद्र यादव, पूनम यादव, बीरेंद्र कामत, खुर्शीद आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.