सुपौल, जनवरी 20 -- भीमपुर, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र स्थित पुलिस ने बीते सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर जीवछपुर पंचायत के वार्ड ग्यारह से लगभग 20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को अपना घर थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड के ग्यारह निवासी और अपना नाम राजू मुखिया बताया है। इधर, थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी में उक्त स्थान पर से पुलिस ने कारोबारी के घर से लगभग 20 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार कारोबारी युवक के खिलाफ थाना में शराब उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.