सुपौल, फरवरी 19 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा बार -बार आदेश जारी होने के बावजूद स्कूलों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की लापरवाही के वजह से जिले के 7634 छात्रों का डाटा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हो सका है। समय रहते अगर उक्त छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया तो सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रों को मिलने वाले लाभ से ये वंचित हो सकते हैं। बता दें कि 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके त्रुटिपूर्ण डाटा का सुधार कर पोर्टल पर अपलोड करना होता है। जिले में सत्र 2024-25 के 4571 तथा सत्र 2025-26 के 3063 छात्रों का डाटा अब तक अपडेट नहीं हुआ है। दोनों सत्रों में कुल मिलाकर 7634 छात्र-छात्राओं का त्रुटियों के कारण विवरण लंबित है। गौरत...