सुपौल, अक्टूबर 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की 3 लाख 21 हजार 429 महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ चुकी हैं। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिए पहली किस्त के तौर पर उनके खातों में दस-दस हजार रुपए मिल गए हैं। बीते 6 अक्टूबर को जिले की करीब 18 हजार से अधिक दीदियों को पहली किस्त की 10 हजार राशि दी गयी। इसके पहले दो चरणों में 26 सितंबर और 2 अक्टूबर को यह राशि भेजी गयी थी। जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार यादव ने बताया कि 40 फीसद महिलाओं ने ग्रामीण इलाकों में शृंगार शॉप के लिए राशि ली है। इसके बाद सिलाई-कढ़ाई का काम करने और पहले से चल रहे सिलाई सेंटर को बढ़ाने के लिए राशि ली है। वहीं, लगभग 12 फीसदी महिलाएं बकरी, पशुपालन करेंगी। जबकि, अन्य जीविका दीदियों ने किराना स्टोर, सब्जी की खेती, ग्रोसरी शॉप सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.