सुपौल, दिसम्बर 1 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले भर में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोईया के 6 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 49 सौ रसोइया को 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। जहां प्रशिक्षक के द्वारा रसोइयों को मध्याह्न भोजन योजना बनाने का गुर भी सीखा गया। जानकारी देते हुए पिपरा प्रखंड के साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना के मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी रसोइयों को प्रशिक्षक द्वारा बारी बारी से सभी रसोइया को गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने के गुर को सिखाया गया। कहा की मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत 6 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया है। कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य से सभी छात्रों को पौष्टिक से भरपूर, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षक...