सुपौल, फरवरी 19 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में कृषि व संबद्ध विभागों के उत्पादों के निर्यात व संभावना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की। मौके पर डीएम ने जिले के किसानों से मखाना-राजमा, मक्का, फल-सब्जी व अन्य उद्यानिक गुणवत्तापूर्ण फसलों का उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने जिले में उपजने वाली इन फसलों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को दूसरे राज्य व देश में निर्यात करने की योजना पर जोर दिया। वहीं मौके पर मौजूद कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी आनन्द प्रकाश ने भी विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर डीडीसी सारा अशरफ, जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार व जिला उद्यान पदाधिकारी अमृता कुमारी समेत जिलेभर के कृषि व संबद...