सुपौल, नवम्बर 26 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में एचआईवी की रोकथाम के लिए महिला यौनकर्मी, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाने वाले लोग, ट्रांसजेंडर आदि यौन कर्मी के ग्राहक के सर्वेक्षण के लिए पीएमपीएसई के तहत गठित समुदाय सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक हुई। बीजीजेएएस के सहयोग से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. चंदन कुमार ने की। उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संगठन और यूएनएआईडीएस ने एचआईवी एड्स महामारी बहुल क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी और प्रतिक्रिया के तहत उच्च जोखिम समुदाय की संख्या का अनुमान लगाने की अनुशंसा की है। ये अनुमान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे नीति निर्माण व संसाधन वितरण और विशिष्ट समूहों की विशिष्ट आवश्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.