सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन के तहत 38 पैक्स में शुक्रवार को चुनाव होंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के क्रम में मतदान की प्रक्रिया सुबह सात से लेकर शाम 4.30 बजे तक होगी और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। गौरतलब है कि पैक्स चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया बीते 21 जनवरी से शुरू हुई थी। इसको लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि जिले के 38 समेत पूरे प्रदेश के 295 पैक्स में निर्वाचन कराया जा रहा है। ये वैसे पैक्स हैं, जो अवक्रमित हैं या फिर जिनका निर्वाचन अभी तक नहीं हुआ या फिर वहां किसी कारणवश पद रिक्त हो गए हैं। इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के 38 पैक्स में चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.