सुपौल, फरवरी 24 -- सुपौल, आशीष श्रीवास्तव। जिले के करीब सात लाख बेजुबान पशुओं के लिए जिला मुख्यालय स्थित सरकारी पशु अस्पताल में जल्द ही एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होगी। इस दिशा में पशुपालन विभाग की ओर से सिविल वर्क का काम लगभग पूरा कर लिया गया है, जल्द ही मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ जिले के पशुपालकों को बड़ी सौगात मिलेगी, बल्कि अबतक जिन बेजुबानों की इलाज के अभाव में या बीमारी की सही पहचान नहीं होने के कारण मौत हो जाती थी, उन्हें अब आधुनिक सुरक्षा कवच मिल सकेगा। गौरतलब है कि अक्सर सड़क हादसों में या अन्य कारणों से मवेशियों की हड्डियां टूट जाती है। बाहरी तौर पर यह पता लगाना नामुमकिन होता है कि चोट कितना गहरा है। एक्स-रे की सुविधा होने के बाद अब डॉक्टर एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर यह तय कर पाएंगे कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.