सुपौल, जनवरी 19 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर सहमति को लेकर विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी मो तारिक ने बैठक की। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने बिहार विधान परिषद 2026 के निर्वाचन को लेकर प्रस्तावित मतदान केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सुपौल जिला अंतर्गत प्रस्तावित मतदान केंद्रों की कुल संख्या सहायक मतदान केंद्रों समेत 13 है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सभी मतदान केंद्र सरकारी भवन में स्थित हैं। सभी प्रखंड के मतदाता अपने प्रखंड मुख्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर अपने मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.