भागलपुर, मार्च 6 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के टॉप टेन बदमाशों में एक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमियाही निवासी सुमन कुमार यादव को पुलिस ने गिरोह के अन्य चार बदमाशों के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, एक खोखा, 10 मोबाइल और एक बाइक को जब्त किया है। बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।प्रेस वार्ता करते हुए एसपी शैशव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जिले के टॉप टेन बदमाश सुमन यादव अपने गिरोह के साथ एक व्यक्ति को गोली मारने की योजना बना रहा है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान जिले के कुख्यात बदमाश त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.