सुपौल, दिसम्बर 18 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का गुरुवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महताब रहमानी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में संचालित एटीएल लेब को पुनः संचालित करने एवं विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को लैब से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और राज्य कोर्डिनेटर सुमन सौरभ ने एटीएल लैब से संबंधित प्रयोग को भी करके बच्चों को दिखा कर अपना बहुमूल्य वक्तव्य बच्चों के बीच रखा। इससे विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में खुशी देखी गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय विकास से संबंधी जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...