सुपौल, मार्च 19 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय भीमपुर के निलंबित हेडमास्टर (एचएम) विपीन कुमार को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। प्रमाण पत्र बनाने में हेराफेरी मामले में एचएम काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार की देर रात भीमपुर और वीरपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एचएम को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एचएम पर ना केवल शैक्षणिक दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप है, बल्कि इससे पहले विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में भी वे निलंबित किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि भीमपुर विद्यालय के एचएम विपीन कुमार ने एक नाबालिग छात्रा के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उसे अधिक उम्र का दिखाने की कोशिश की थी। इससे जुड़े मामले की सुनवाई न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.