भागलपुर, मार्च 17 -- निर्मली, एक संवाददाता। हरियाही पंचायत के जरौली वार्ड 3 स्थित अंधरी प्रति जाने वाली सड़क का आज तक पक्कीकरण नहीं हुआ है। जिससे लोग अभी भी कच्ची सड़क पर आवाजाही करने पर मजबूर है। बता दे कि वर्षों बीतने के बाद भी कच्ची सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका। वर्तमान समय में उक्त कच्ची सड़क पर बड़ा-छोटा गड्ढा आवाजाही करने वालों को दुर्घटना का न्योता देता नजर आ रहा है। बारिश के मौसम में सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह जाता है। गांव के लोग सड़क को छोड़कर खेत बहियार के रास्ते आवाजाही करने पर मजबूर है। बताया जाता है कि कच्ची सड़क की चौड़ाई कम रहने व सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अक्सर साइकिल एवं बाइक सवार सड़क से नीचे खेत में जा गिरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी रात के वक्त होती है। सड़क समस्या पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.