सुपौल, फरवरी 2 -- पिपरा, एक संवाददाता। सीओ और राजस्व अधिकारी के हड़ताल पर जाने के बाद दिनभर प्रशासनिक कार्य ठप रहा। बिहार राजस्व सेवा संघ के आहवान पर अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारी (आरओ) सहित सर्वे / बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत बिरसा के सदस्य अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से सामूहिक हड़ताल पर हैं। जिससे जमीन संबंधी एवं जाती, आवासीय, आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दर्जनों लोगों को बेरंग वापस लोटना पड़ा। इस हड़ताल का असर खासकर राजस्व से जुड़े भूमि मापी, दाखिल खारिज, परिमार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहा। छात्र छात्राओं और अभिभावकों को जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र बनवाने में आफिस का चक्कर काटना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार राजस्व अधिकारियों का यह आन्दोलन सरकार द्वारा अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी के नए सृजन के फैसले के विरोध में हो रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.