सुपौल, नवम्बर 30 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया त्रिवेणीगंज एन एच 327 ई मुख्य मार्ग में हाई स्कूल जदिया के पास सड़क किनारे खड़ी एक खाली यात्री बस ( गंगा ट्रेवल्स ) में रहस्यमय तरीके से आग लग गई, जिससे वह बस जल गई। ये वारदात शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब की बताई जाती है। बस के हालात देखकर लोगों में सस्पेंस बरकरार है कि आखिर यह बस स्वयं जली या किसी सिरफिरे द्वारा जला दी गई है। इस संबंध में बताया जाता है कि उक्त यात्री बस सुपौल से जदिया अररिया की ओर रोजाना चलती थी तथा डेली ड्राइवर रात के वक्त वहां खड़ी कर देता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को ड्राइवर कटैया लाल पट्टी निवासी चंदेश्वरी मंडल वहां बस को खड़ी कर शादी समारोह में निकल गया।बस पर कोई भी स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि देर रात को हुए इस भीषण बस अग्नि कांड की जानकारी आस-...