सुपौल, मार्च 19 -- जदिया। परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के हरिनाहा वार्ड 13 में सोमवार की शाम एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका खुशबू कुमारी (20) पिन्टू मेहता की पत्नी थी। बताया जाता है कि सोमवार को खुशबू कुमारी मिरचाई के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पति पिन्टू मेहता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर आक्रोशित पत्नी ने घर से पश्चिम आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों की नजर जब पेड़ से लटकते खुशबू के शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से लटक रही खुशबू को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका को डेढ़ साल का एक पुत्र है। घटना के बाद मृतका के मायके वाले वहां पहुंचे। उधर, मंगलवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.