सुपौल, मार्च 11 -- मरौना। मरौना दक्षिण पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं कीबैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरदेव कामत ने की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर दस-दस कार्यकर्ताओं कीसूची तैयार की गई है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जागरुकता अभियान के तहत बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प लेकर घर-घर जाकर लोगों मुख्यमंत्री के कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। मौके पर पूर्व मुखिया मो. एजाजुल हक, रविन्द्र यादव, रामसेवक यादव, मोहरलाल ठाकुर, मो. प्यारे, राजू राउत, रानू मंडल, सुनील यादव, रंजीत यादव, पंकज यादव, संजीत कुमार सिंह, महाशंकर पंडित, मो. कैसर इस्लाम, संतोष यादव, वीरेंद्र साह, माधव मुखिया, मो. परवेज आलम, अमरेंद्र मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...