सुपौल, जनवरी 9 -- त्रिवेणीगंज , निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद के रेलवे पुल के दक्षिण पीपल के पेड़ के समीप मंगलवार की शाम माइक्रो फिनांस केकर्मी से हुई छिनतई की घटना अब रहस्यमय होती जा रही है। मुशुट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के रिलेशनशिप ऑफिसर से नगद राशि व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए पीड़ित को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पीड़ित की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपौल के मंगासिहोल वार्ड 14 निवासी आशीष कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे मुशुट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड में रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।बीते मंगलवार की शाम वे नगर परिषद लतौना स्थित सेंटर संख्या 45 व 33 से कलेक्शन कर 23 हजार 500 रुपये नकद ले...