सुपौल, फरवरी 22 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बाजार, स्कूल और सरकारी दफ्तरों में भी मच्छरों की भरमार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने, जलजमाव और छिड़काव की कमी के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मच्छरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई लोगों को बुखार, सिरदर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायत भी सामने आ रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग एवं दवा छिड़काव की मांग की है। लोगों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.