सुपौल, नवम्बर 26 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार सहित कार्यालय के कई कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आरडीओ प्रवीण रजक ने भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को उसे अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित करने का संकल्प दिलाया। प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार ने बताया कि संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया था। वर्ष 2015 में इस दिन को औपचारिक रूप से संविधान दिवस घोषित किया गया, जिसके बाद से देशभर में इसे मनाने की परंपरा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ संकल्प लेने का ही नहीं बल्कि आत्ममंथन करने ...