सुपौल, अक्टूबर 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। माधोपुर पंचायत के वार्ड 11 में बुधवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे अचानक लगी आग में एक परिवार के एक घर समेत हजारों रुपए की संपति जलकर खाक हो गई। पीड़ित विराजी मुखिया ने बताया कि मंगलवार की रात वो अपने परिजनों के साथ लगभग 10 बजे खाना खाकर सो गए थे। बुधवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे उन्हें कुछ जलने का आभास हुआ। जिसके बाद जगे तो वो आवाक रह गए। उनके एक घर में आग लगी हुई थी। तब जाकर उन्होंने शोर शराबा किया। उनके घर के परिजन तो तत्क्षण जग गए। जिन्होंने उन्होंने सबसे पहले घर से सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अहले सुबह होने के कारण ओर लोग जब तक जग कर आग बुझाने में जुटे। तब तक आग पूरी तरह से उनके घर को अपनी आगोश में ले लिया था। लेकिन मौके पर जुटे लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए चापा कल के सहारे आग को पूरी तरह से बुझाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.