सुपौल, अक्टूबर 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रात का तापमान काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। पिछले छह दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, इससे रात में थोड़ी ठंड बढ़ी है। हालांकि दिन के तापमान में खास अंतर नहीं है। यह 31 डिग्री से लेकर 33 डिग्री के बीच बना हुआ है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ऊपर था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान प्रतिदिन नीचे की ओर जा रहा है। शुक्रवार को 22.3, शनिवार को 23.4, रविवार को 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.