सुपौल, फरवरी 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कुटीर ज्योति (केजे) यानी बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें हर महीने आने वाले बिजली बिल की चिंता से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। बिहार सरकार की ओर से पात्र उपभोक्ताओं की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहमति मांगी है। इच्छुक लाभुक 28 फरवरी तक सुविधा एप के माध्यम से अपनी स्वीकृति दर्ज करा सकते हैं। जिले में करीब 1.84 लाख कुटीर ज्योति कनेक्शनधारी परिवार हैं। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक राहत देना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। सोलर पैनल लगने के बाद दिन के समय घरों में पंखे, बल्ब और अन्य छोटे बिजली उपकरण सीधे सूर्य की रोशनी से चल सकेंगे। इससे ग्रिड की बिजली पर निर्भरता घटेगी और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.