सुपौल, नवम्बर 17 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर जिले में विकास योजनाओं पर काम-काज शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर जिले के सभी विभागों के अफसरों और कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न कोषांगो में लग गई थी। अफसरों के टेबलों पर विकास योजनाओं की जगह विधानसभा चुनाव से संबंधित फाइलें दौड़ने लगी थी। इस कारण जिले के सरकारी कार्यालयों में करीब दो-तीन माह से विकास योजनाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। बीते 11 को मतदान एवं 14 नवम्बर को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है। चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सरकारी कार्यालयों में अफसरों के टेबलों पर विकास योजनाओं से संबंधित फाइलें दौड़ने लगी है। शुक्रवार को मतगणना के साथ चुनावी कार्य संपन्न होने के बाद सोमवार को सरकारी दफ्तरों में खूब चहल पहल दिखी। कलेक्ट्रेट से लेकर...