सुपौल, फरवरी 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 12 में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात में स्कूल का ताला तोड़कर 18 बोरा 9 क्विंटल चावल, चार पंखा और समरसेबल मोटर चोरी कर ली गई थी। जिसको लेकर प्राथमिक विद्यालय चांदपीपर वार्ड 12 के प्रभारी एचएम सुमन कुमारी के आवेदन के आलोक में अज्ञात चोरों के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 31/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चांदपीपर के प्रभारी एचएम सुमन कुमारी के आवेदन के आलोक में अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...