सुपौल, फरवरी 4 -- सुपौल, एक संवाददाता। त्रिवेणीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बुधवार को डीईओ संग्राम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में डीईओ ने चावल की अपेक्षा दाल की मात्रा कम पाई। जबकि विद्यालय के बाहर का मोटर भी खराब था। छात्राओं को शुद्ध पेयजल के लिए लगा आरओ भी सही नहीं था। वहीं परिसर में साफ-सफाई का अभाव एवं शौचालय में डीईओ ने टाइल्स टूटा देखा। इसके अलावा छात्राओं की उपस्थिति भी 86 ही पाई गई। डीईओ संग्राम सिंह ने केजीबीवी के वार्डन को छात्राओं की उपस्थिति कुल नामांकन के विरुद्ध शत प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के लिए दिया जाने वाला भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण संचालित करने का निर्देश दिया। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना सुपौल के संभाग प्रभारी केजीबीवी त्रिवेणीगंज का अपने स्तर से अनुश्रवण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.