सुपौल, जनवरी 30 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के नामांकन वापसी को लेकर अध्यक्ष पद से कृपानंद मंडल, पूनम देवी, नेहा कनकन और परमानंद कुमार ने अपना अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। वहीं सदस्य पद से अत्यंत पिछड़ा वर्ग से अरुण मंडल और पिछड़ा वर्ग से ममता कुमारी ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव मैदान में अब अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी और विभिन्न कोटि के प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिए 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इस बाबत प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी ने बताया कि चांदपीपर पैक्स निर्वाचन को लेकर छह फरवरी की सुबह 7 से लेकर शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2233 है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.